पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई : नशीला कफ सिरप का भंडारण कर बिक्री करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार

पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई : नशीला कफ सिरप का भंडारण कर बिक्री करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस ने अवैध रूप से नशीला कफ सिरप का भंडारण कर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना पत्थलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पोंगरो निवासी 27 वर्षीय अरुण यादव को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी नल-जल योजना में काम करने के बहाने ग्राम चंदागढ़ स्थित अपने किराए के मकान में नशीली कफ सिरप रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी
तलाशी के दौरान कमरे में छिपाकर रखे गए 6 कार्टून से 100-100 एमएल के कुल 720 नग ONEREX कफ सिरप बरामद किए गए। जब्त कफ सिरप की कुल मात्रा 72 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 44 हजार 720 रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज