गोंदिया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 3 मई से 20 दिनों तक रद्द रहेगी, 18 ट्रेनें गंतव्य से पहले होंगी समाप्त

Raipur Gondia , Commuters, Trains , Trains Cancelled, Railways

रायपुर। रायपुर से गोंदिया जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के पहिए 3 मई से 20 दिनों के लिए थम जाएंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफार्म वॉशेबल में एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा। इस इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य से रायपुर से गोंदिया की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द ट्रेनों में ज्यादातर रायपुर, बालाघाट, टाटानगर से नागपुर जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा दो ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, वहीं 18 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 3 मई से 22 तक रद्द रहेगी।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 5 मई से 24 तक रद्द रहेगी।
  • डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 तक रद्द रहेगी।
  • गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर 3 मई से 22 तक रद्द रहेगी।
  • गोंदिया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 तक तक रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

  • 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस -02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग जबलपुर -नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के स्थान पर जबलपुर -नैनपुर-छिंदवाड़ा – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी होते हुए चलेगी।
  • 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस -03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारया-बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर के स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर होते हुए चलेगी।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज