रायपुर। राजधानी रायपुर में पारिवारिक विवाद के चलते जीजा ने अपने दो सालियों पर गोली चला दी। फायरिंग में गीतांजलि को सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दुर्गेश्वरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी का नाम जितेंन्द्र वर्मा है और वह पेशे से बाउंसर है। घर पर परिवारिक विवाद होने से उसने अपनी लायसेंस पिस्टल से दोनों सालियों पर गोली चला दी। फायरिंग में गीतांजलि को सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दुर्गेश्वरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि, आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की रात भी विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके चली गई थी, जिससे आरोपी और ज्यादा आक्रोशित हो गया। घटना के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा ने पुलिस के सामने खुद सरेंडर कर दिया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है।
जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि, उसकी पत्नी दो-तीन दिनों से घर से गायब है, वह अपने बच्चे और पत्नी को ढूंढने में लगा हुआ था। इस दौरान पता चला कि पत्नी अपनी बहनों के घर पर है। इसके बाद जितेंद्र अपनी पत्नी को ढूंढते सालियों के घर पहुंच गया, वहां दोनों सालियों के साथ विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान जितेंद्र ने लाइसेंस पिस्टल से गोली चला दी।
Author: cg24x7




