सिवनी में सुशासन तिहार, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने समस्याओं का त्वरित निराकरण का दिए निर्देश

Samadhan Camp, village Sivni, Cabinet Minister Guru Khushwant Saheb, Arang, Sushasan Tihar,

रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के ग्राम सिवनी में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शमिल हुए। उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियोें को समाधान के निर्देश दिए। इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे और चारों ओर भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना हमारी सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने ने कहा कि, हमारी डबल इंजन भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। ​उन्होंने आगे जोड़ा कि, सुशासन तिहार को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में एक अनोखा उत्साह है। सरकार खुद गांव-गांव पहुंचकर लोगों के द्वार पर समस्याओं का निपटारा कर रही है।

Samadhan Camp,  village Sivni, Cabinet Minister Guru Khushwant Saheb, Arang,  Sushasan Tihar,

छात्र हुए सम्मानित
​इस शिविर में केवल समस्याओं का निवारण ही नहीं हुआ, बल्कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी पात्र लोगों को सौंपा गया।

  • उपकरण और दस्तावेज वितरणः जरूरतमंद हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण, सरकारी दस्तावेज पत्रक और सहायता राशि सौंपी गई।
  • ​प्रोत्साहन राशि का भुगतानः विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि का मौके पर वितरण किया गया, जिसके बाद हितग्राहियों ने सरकार का आभार जताया।
  • ​शिक्षा को बढ़ावाः विभिन्न क्षेत्रों और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को मंत्री महोदय ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  • जनता ने कहा- राहत और विश्वास का माध्यम बना सुशासन तिहार

​शिविर में आए नागरिकों ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि, पहले जिन कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, वे काम आज एक ही छत के नीचे तुरंत हो रहे हैं। यह अभियान आम जनता के भीतर सरकार के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

ये लोग हुए शामिल
​इस अवसर पर में कैबिनेट मंत्री के साथ अन्य विशिष्ट अतिथिगण, भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज