जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सीएम विष्णुदेव साय के सामने 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया। जिसके बाद नक्सलियों को संविधान की किताब और गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया गया। वहीं नक्सलियों के समर्पण के बाद सीएम विष्णु देव साय प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। सीएम के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।
Author: cg24x7




