रायपुर। राजधानी नया रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक का सिर गायब होने से यह मामला बेहद गंभीर और सनसनीखेज बन गया है। मामला पूरा माना थाना क्षेत्र का है ।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव की हालत और सिर के गायब होने को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर शव को खदान में फेंका गया है या घटना स्थल पर ही वारदात को अंजाम दिया गया।
Author: cg24x7



