जवानों और नक्सलियों के बीच कंधमाल में बड़ी मुठभेड़, नक्सल कमांडर गणेश उईके समेत 4 नक्सली मारे गए

सुकमा। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के नक्सल प्रभावित कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाकापाड़ थाना क्षेत्र में चलाए गए बड़ी एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो महिला समेत चार नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन ओडिशा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने दो इंसास राइफल और एक नग 303 राइफल बरामद किया है, जिससे नक्सलियों की भारी मौजूदगी और मंसूबों का खुलासा होता है। आपको बता दें कि, मारे गए नक्सली पर एक करोड़ से ज्यादा का इनाम था।

नक्सल कमांडर गणेश उईके मारा गया
बता दें कि, मुठभेड़ में नक्सल कमांडर गणेश उईके मारा गया। जिसे उड़ीसा के स्पेशल फोर्स SOG, सीआरपीएफ और बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने ढेर किया। नक्सल कमांडर ओड़िसा के कंधमाल जिले के गंजम जिले के जंगल से लगे राम्पा के जंगल में मारा गया। दो महिला समेत चार नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद किया है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज