पैसेंजर ट्रेन में मिला युवक का शव, रायपुर रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जाँच

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एक कोच में युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ पाया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस कर रही जाँच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आस-पास के यात्रियों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल, मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज