सीएम साय पहुंचे बगीचा, भूमिपूजन समेत अन्य कार्यक्रम में हुए शामिल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेवी साय जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न भूमिपूजन, लोकार्पण, शिलान्यास और उज्ज्वला महोत्सव कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत बगीचा में बस स्टैंड के पास गौरव पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

वहीं तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक लगभग 13 करोड़ रुपये, यानी 1279.77 लाख की लागत से गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा, जो नगरवासियों की लंबे समय से प्रमुख मांग थी। मुख्यमंत्री ने बगीचा में निर्माणाधीन आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का भी अवलोकन किया। करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस परिसर में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय, ड्रेसिंग रूम और बैठने की समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी।

स्वास्थ्य केंद्र वनांचल क्षेत्रों के लोगों के लिए साबित होगा जीवनरेखा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया। यह स्वास्थ्य केंद्र वनांचल क्षेत्रों के लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होगा। उज्ज्वला महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2 हजार से अधिक गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बाद बगीचा के लोगों से मिलने का अवसर मिला है और उनकी सरकार बगीचा विकासखंड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि, इस अवसर पर 107 करोड़ रुपये से अधिक के लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुए।

ये लोग रहे उपस्थित
बगीचा के बाद मुख्यमंत्री पमशाला कंवर धाम में आयोजित कंवर वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज