स्कॉर्पियो और ट्रेलर में आमने- सामने भिंड़त, 6 लोग घायल, सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्कॉर्पियो में 6 लोग सवार थे , जिनमें एक महिला भी शामिल है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पुलिस वाहन से लवन अस्पताल भिजवाया गया। घटना मल्लिन नाला के पास डोटोपाड क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन का आगे का बायां टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि, स्कॉर्पियो में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी यात्री कसडोल वार्ड क्रमांक 8 के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रायपुर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

स्कॉर्पियो चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था
हादसे में स्कॉर्पियो चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दुर्घटना में सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। इधर स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पुलिस वाहन से लवन अस्पताल भिजवाया गया।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज