8 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 8 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में दो कुख्यात DVCM बलदेव और अंजू भी नक्सली भी शामिल हैं। दोनों नक्सलियों के ऊपर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

6 माओवादी कैडरों के शव बरामद
18 जनवरी को बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 महिला सहित 6 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एके-47, इनसास, कार्बाइन एवं .303 राइफल सहित कुल 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं। आसपास के क्षेत्र में सर्चिग अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि नेशनल पार्क क्षेत्र में 17 जनवरी से जारी सर्च ऑपरेशन में आज भी क्षेत्र में कई बार मुठभेड़ हुई।

चार नक्सलियों की हुई शिनाख्त
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि,  डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस बल तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान बस्तर में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने बताया बीजापुर मुठभेड़ के दौरान अब तक की कार्यवाही में 6 माओवादी कैडरों के शव, जिनमें चार महिला नक्सली कैडर शामिल हैं। उनके पास से 2 एके-47 राइफल, 1 इनसास राइफल, दो 303 राइफल एवं 1 कार्बाइन सहित कुल 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं।

चार की शिनाख्त, दो की पहचान की जा रही
नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात माओवादी कैडर्स डीवीसीएम दिलीप बेड़जा, एसीएम माड़वी कोसा, एसीएम लक्खी मड़काम तथा पीएम राधा मेट्टा के रूप में चिन्हित किए गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए 2 अन्य माओवादियों की पहचान की कार्यवाही जारी है।

4 नक्सलियों पर था 20 लाख का ईनाम
डीवीसीएम दिलीप बेड़जा पर 8 लाख रुपए, एसीएम माड़वी कोसा पर 5 लाख रुपए, एसीएम पाली पोड़ियम पर 5 लाख रुपए और पीएम जुगलो बंजाम पर 2 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज