बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के ग्राम डोंगरीडीह के पास बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे स्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
राहगीरों के अनुसार, ट्रक घरेलू गैस सिलेंडरों से भरा हुआ था और कसडोल की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम डोंगरीडीह के पास अचानक बाइक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। ट्रक का वजन और रफ्तार ज्यादा होने से हादसा बेहद गंभीर हो गया। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर स्थिति में होने के कारण उसे तत्काल कसडोल अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस कर रही जाँच
इस घटना की सूचना मिलते ही थाना लवन पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल का मुआयना किया गया और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Author: cg24x7



