रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नरैया तालाब में एक लड़की की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। सुबह गार्डन में टहलते लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला कोतावाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है। पुलिस आत्महत्या, हत्या अन्य कारण से मौत की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से मृतका के बारे में जानकारी देने की अपील की है।
Author: cg24x7



