धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया समर्पण, इनमें 7 महिला और 2 पुरुष शामिल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले को अब नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। माओवादी संगठन सीतानदी एरिया कमेटी के आखिरी बचे 9 सदस्यों ने रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के सामने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिला और 2 पुरुष नक्सली है। इनमें से 2 के ऊपर 8-8 लाख, 6 लोगो के ऊपर 5 लाख और 1 के ऊपर 1 लाख का इनाम घोषित था। इस तरह कुल मिला कर 47 लाख के इनामी नक्सलीयो ने आत्मसमर्पण किया।

नक्सलियों ने 5 ऑटोमेटिक रायफल जिसमे 2 एसएलआर, 2 इंसास और एक कार्बाइन शामिल है साथ मे एक भरमार बंदूक है। करीब 50 जिंदा कारतूस भी सरेंडर किए। इसके अलावा वाकी टाकी, रेडियो, टैब भी नक्सलियों ने पुलिस को सौंपे है।

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिवीसीएम ज्योति, उषा डिवीसीएम (टेक्निकल), रामदास एलओएस कमांडर, रोनी उमा सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर, निरंजन एससीएम (टेक्निकल), सिंधु एसीएम, रीना एसीएम, अमिला एसीएम, लक्ष्मी बॉडीगार्ड शामिल हैं। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि, अब धमतरी जिला नक्सल मुक्त हो चुका है। अब उन इलाकों में सामान्य पुलिसिंग पर फोकस किया जाएगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज