छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अफसर-कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका पुलिस अधिकारी और जवानों को अलंकृत सम्मान प्रदान किया जाएगा। डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं 14 पुलिस जवान- अधिकारी पुलिस वीरता पदक से अलंकृत होंगे। 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक प्राप्त होगा। पांच बालक बालिकाएं राज्य वीरता अलंकरण से अलंकृत होंगे।

पुलिस वीरता पदक से आईपीएस सुनील शर्मा, निरीक्षक संदीप कुमार मांडले, आरक्षक मडकम देवा, मड़कम पांडू, मड़कम हड़मा, बारसे हूंगा, रोशन गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक शहीद रामू राम नाग की धर्मपत्नी लक्ष्मी नाग, शहीद कुंजाम जोगा की धर्मपत्नी कुंजाम देवे, शहीद वंजाम भीमां की धर्मपत्नी वन्जाम सोमडी, ASI सूरज कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह और आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज