पति ने इंस्टाग्राम रील बनाने से रोका तो पत्नी ने फंदे पर लटककर दे दी जान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, 2 बच्चो की माँ ने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार , मृतका अंजलि साव भिलाई के छावनी में अपने पति पप्पू साव और 2 बच्चो के साथ रहती थी। अंजलि इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय थी और हमेशा रील और वीडियो बनाया करती थी, लेकिन उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर अंजलि और उसके पति पप्पू के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। वही पप्पू साव एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पप्पू अंजलि को हमेशा इंस्टाग्राम से अपना अकाउंट डिलीट करने के साथ-साथ रील बनाने से रोका और मना किया करता था। जिसके कारण पिछले कुछ महीनो से दोनों के बीच लगातार मारपीट भी होती थी।

पुलिस कर रही मामले की जाँच
वहीं सोमवार की सुबह पप्पू अपने काम पर चले गया और बच्चे और ट्यूशन चले गए लेकिन जब वे वापस घर लौटे तो देखा कि उनकी मां अंजलि की लाश पंखे से लटक रही है। जिसके बाद बच्चों ने फौरन इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और उसके शव को नीचे उतार कर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस उसके पति पप्पू साव से पूछताछ करने के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”