तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक बार फिर से तीन दिनों के छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा 7 से 9 फरवरी तक होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक जम्मू कश्मीर से सात फरवरी की शाम को वे यहां पहुंच जाएंगे। अगले दिन 8 फरवरी को नक्सलवाद पर होटल मेफेयर में दिन भर बैठकों का दौर चलेगा। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ प्रदेश के पुलिस अधिकारी, नक्सल मोर्चे पर लगे प्रदेश के अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार के अधिकारी भी शामिल होंगे।

श्री शाह तय कार्यक्रम के मुताबिक जम्मू एयरपोर्ट से बीएसएफ के विमान से दोपहर को 2.15 बजे रवाना होंगे। वे 4.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर उनका मुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्रियों के साथ भाजपा नेता स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से श्री शाह होटल मेफेयर जाएंगे। यहां पर रात्रि विश्राम करेंगे।नक्सलवाद पर दिन भर बैठकों का दौर चलेगा। पहले चरण में 11 से 12.45 बजे तक बैठक होगी। इसके बाद 12.45 से 2.00 बजे तक नक्सलवाद की समीक्षा बैठक होगी। दोपहर को 2 से 3 बजे का समय भोजन के लिए रहेगा। इसके बाद फिर से 3.00 से लेकर 4.15 बजे तक बैठक होगी। 4.15 से 5.00 बजे का समय आरक्षित रखा गया है। 5.00 से लेकर 6.10 बजे तक श्री शाह साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गेनाइजर’ के ‘भारत प्रकाशन’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव ‘छत्तीसगढ़ @ 25 शिफ्टिंग द लेंस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के बाद का समय रात्रि भोजन और रात्रि विश्राम के लिए आरक्षित है। अपने दौरे के अंतिम दिन 9 फरवरी को श्री शाह जगदलपुर, बस्तर में आयोजित बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह महोत्सव बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है। श्री शाह रायपुर से 11 बजे जगदलपुर के लिए बीएसएफ के विशेष विमान से रवाना होंगे। 12.05 से 120 बजे तक पंडुम महोत्सव के समापन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद भोजन करेंगे और फिर 2.15 बजे बीएसएफ के विमान से जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”