रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, साइकिल सवार दंपती और बाइक चालक सड़क से दूर गिर गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा अपनी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा के साथ साइकिल से भुरकुनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, साइकिल सवार दंपती और बाइक चालक सड़क से दूर गिरे गए।
पुलिस कर रही जाँच
इस हादसे में भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।
Author: cg24x7




