गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा-आने वाले समय में जब बस्तर में शांति की होगी स्थापना

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा - आने वाले समय में जब बस्तर में शांति की होगी स्थापना Bastar, Home Minister Vijay Sharma, Raipur Naxal Operation, Naxalism End रायपुर। छत्तीसगढ़ में लाल आतंक खात्मे की ओर है। एक के बाद एक बड़े नक्सली नेताओं के एनकाउंटर और सरेंडर की खबरे आम बात हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में लाल आतंक का अंत बेहद करीब माना जा रहा है। नक्सल ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के अभियान के दौरान 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं। मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, वर्तमान सरकार के ऑपरेशन में अब तक 532 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। वहीं 2004 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 2700 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य के साथ सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है और यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। गृहमंत्री ने आगे कहा कि, मैं उस दिन की प्रतीक्षा करता था जब सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से अधिक होगी। डेढ़ साल के इंतजार के बाद वह समय आ गया है। आज सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार होने वालों से ज्यादा है यह प्रसन्नता का दिन है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में 1000 पदों पर होगी भर्ती गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, आने वाले समय में जब बस्तर में शांति की स्थापना होगी तब वहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्थानीय युवाओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2500 बस्तर फाइटर्स की भर्ती निकाली जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में 1000 पदों पर भर्ती होगी। जेल विभाग में 100 पदों और स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के लिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लाल आतंक खात्मे की ओर है। एक के बाद एक बड़े नक्सली नेताओं के एनकाउंटर और सरेंडर की खबरे आम बात हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में लाल आतंक का अंत बेहद करीब माना जा रहा है।

नक्सल ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के अभियान के दौरान 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं।

मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, वर्तमान सरकार के ऑपरेशन में अब तक 532 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। वहीं 2004 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 2700 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य के साथ सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है और यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। गृहमंत्री ने आगे कहा कि, मैं उस दिन की प्रतीक्षा करता था जब सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से अधिक होगी। डेढ़ साल के इंतजार के बाद वह समय आ गया है। आज सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार होने वालों से ज्यादा है यह प्रसन्नता का दिन है।

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में 1000 पदों पर होगी भर्ती
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, आने वाले समय में जब बस्तर में शांति की स्थापना होगी तब वहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्थानीय युवाओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2500 बस्तर फाइटर्स की भर्ती निकाली जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में 1000 पदों पर भर्ती होगी। जेल विभाग में 100 पदों और स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के लिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”