वैलेंटाइन डे, होटलों के डिनर टेबल से लेकर मूवी टिकट तक एडवांस में बुक

वैलेंटाइन डे, होटलों के डिनर टेबल से लेकर मूवी टिकट तक एडवांस में बुक

रायपुर। वैलेंटाइन डे का उत्सव अब युवाओं के लिए एक नया रूप ले चुका है। एक समय था, जब 14 फरवरी को गार्डन में प्रेमी जोड़ों की भीड़ देखने को मिलती थी, वहीं गार्डन के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी नजर आते थे, लेकिन अब समय के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। अब वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े अपने खास पल बिताने के लिए होटल और रेस्तरां का रुख कर रहे हैं। यह दिन अब एक सामान्य तारीख बनकर रह गया है, जब लोग अपने प्रियजनों के साथ एक शांतिपूर्ण माहौल में भोजन करना और समय बिताना पसंद करते हैं।

रेस्तरां में बढ़ती भीड़ और डिनर के लिए बुकिंग का चलन इस बदलते ट्रेंड को और स्पष्ट करता है। युवाओं का यह नया रुझान दर्शाता है कि वैलेंटाइन डे के प्रति सोच और इसका सेलिब्रेशन करने का तरीका अब पूरी तरह से बदल चुका है। शहर के होटलों में आज वैलेंटाइन डे पर विभिन्न आयोजन होंगे। दोपहर से लेकर रात तक डिनर टेबल एक दिन पहले ही बुक हो चुके हैं। इसके अलावा सामाजिक संस्था द्वारा कपल्स को प्रेम का महत्व बताया जाएगा।

वैलेंटाइन डे के मौके पर विभिन्न संस्थालों ने कपल्स के लिए खास पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में डांस, सिंगिंग और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रेमी-प्रेमिकाएं इस खास दिन को और भी मजेदार तरीके से मना सकें। कार्यक्रम में कपल्स को एक साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और वे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर इस दिन को यादगार बना सकेंगे। डांस और सिंगिंग के साथ ही कुछ रोमांचक खेल भी रखे गए हैं, जो उपस्थित सभी कपल्स को आकर्षित करेंगे। कपल्स अपनी भावनाओं को साझा करने के साथ-साथ मनोरंजन का भी भरपूर आनंद ले सकेंगे।

वैलेंटाइन डे के मौके पर शहर के थियेटरों में चल रही फिल्मों के सभी शो की एडवांस बुकिंग पूरी हो चुकी है। इस दिन, दोपहर, शाम और रात के समय बड़ी संख्या में दर्शक थियेटर में फिल्म देखने के लिए पहुंचेंगे। वैलेंटाइन डे पर कपल्स और परिवारों के लिए फिल्म देखने का ट्रेंड काफी बढ़ चुका है। इसके साथ ही शहर के मॉल में भी वैलेंटाइन डे के अवसर पर खास सजावट की गई है, जिससे माहौल और भी रोमांटिक हो गया है। मॉल में आने वाले लोग सजावट के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। रेस्तरां में भी इस दिन के खास मौके पर विभिन्न ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसमें कपल्स को रोमांटिक डिनर और डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।

वैलेंटाइन डे को लेकर बाजार में फूलों के दाम 20 से 50 रुपए तक बढ़ गए हैं। गुरुवार को 1 हजार से लेकर 5 हजार तक गुलाब के फूलों का गुलदस्ता तैयार करने लोगों ने बुकिंग कराई तो वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदी भी की। देशी और विदेशी गुलाबों की महक ने गुलदस्तों की मांग बढ़ा दी है। रंगीन गुलाब के फूलों का गुलदस्ता सबसे महंगा बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 5 हजार तक है। दुकानदारों का कहना है कि ये फूल 4 दिनों तक नहीं मुरझाएंगे। इस वजह से दाम अधिक है। दोस्त, कपल्स और अपनों को गुलाब देने रंग अनुसार फूल खरीद रहे हैं

वैलेंटाइन डे पर बैजनाथपारा स्थित आर्य समाज में सुबह व दोपहर में विवाह होंगे। प्रबंधक का कहना है कि, वैलेंटाइन डे पर कई लोग बिना बुकिंग के पहुंचते हैं। लोगों का समय खराब न हो, इसके लिए विवाह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जो-बुकिंग करा चुके हैं, उन्हें समय दिया जा चुका है। आर्य समाज में एक साथ दो शादियां भी हो सकती हैं। मंडप तैयार किया जा चुका है। संजय नगर शाखा के सदस्य ने बताया कि इस साल बुकिंग है। उनका कहना है कि वैलेंटाइन डे पर विवाह करने वालों को मुहूर्त और योग संयोग से कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता, इसीलिए इस दिन शादियां अधिक हो रही है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”