लैंडिंग के वक्त रायपुर में लड़खड़ाई फ्लाइट , तकनीकी खराबी के बाद भोपाल की उड़ान कैंसिल

रायपुर में लड़खड़ाई फ्लाइट : लैंडिंग के वक्त आई तकनीकी खराबी, भोपाल की उड़ान कैंसिल

रायपुर। यात्रियों को लेकर दोपहर तीन बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे पर लड़खड़ा गई। जमीन से टकराकर विमान थोड़ा उछला, जिससे सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह से प्लाइट वापसी की यात्रा स्थगित कर दी गई है। इससे भोपाल जाने वाले यात्रियों का सफर पूरी तरह बाधित हो गया, क्योंकि रायपुर से भोपाल के बीच एकमात्र फ्लाइट का संचालन होता है।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल-रायपुर-भोपाल के बीच एक नियमित फ्लाइट का संचालन होता है। शनिवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 38 मिनट लेट से रायपुर के लिए रवाना हुआ थी। सूत्रों के अनुसार दोपहर सवा तीन बजे लैंडिंग के दौरान फ्लाइट रनवे से टकराने के बाद थोड़ी उछली, जिससे उसमें सवार यात्रियों को हल्का झटका लगा और हड़कंप मच गया, मगर थोड़ी देर में ही विमान लैंड हो गया।

यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
सूत्रों के मुताबिक, विमानतल पर अपनी यात्रा का इंतजार करने वाले यात्री फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी का हवाला देकर फ्लाइट कैंसल होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। सूत्रों का कहना है कि इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनके पास सफर का कोई और विकल्प नहीं था। यात्रियों को दूसरे दिन अपनी यात्रा पूरी करने अथवा टिकट का रिफंड वापस लेने का मौका एयरलाइंस कंपनी द्वारा दिया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विमानों का सफर अभी सामान्य स्थिति में है
परीक्षाएं नजदीक आने की वजह से विमानों का सफर अभी सामान्य स्थिति में है। रायपुर एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही 56 से 58 बार प्रतिदिन हो रही है और इसमें यात्रियों की संख्या भी ठीक ठाक है। ट्रैवल्स सूत्रों का कहना कि, महीनेभर टिकट बुकिंग का ऑफ सीजन रहने और उसके बाद गर्मी की छुट्टियां मनाने वालों से फ्लाइट भरकर आवाजाही करेगी।

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”