राजिम में चल रहे 15 दिवसीय कुंभ कल्प का समापन, उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब

राजिम में चल रहे 15 दिवसीय कुंभ कल्प का समापन, उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में चल रहे 15 दिवसीय कुंभ कल्प का समापन आज होने जा रहा है। देश भर के साधु, संत, महात्मा, नागा साधुओं ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

शाही स्नान के पूर्व साधु, संतो की टोली नवापारा राजिम नगर में भ्रमण करते हुए नगरवासियों को आशीर्वाद दिया। कुंड में स्नान से पहले भगवान दत्तात्रेय की पालकी और संतो के पूजन के साथ ही नागा साधुओं ने कुंड में स्नान आरंभ किया, जिसके बाद अयोध्या, बृंदावन से पहुंचे निर्मोही, निर्माणी समेत अन्य अखाड़ा के साधुओं के स्नान का सिलसिला शुरू हुआ।

सुमिरन माई की टोली बनी आकर्षण का केंद्र
26 राज्यों के अनुयाई के साथ खैरा के भैरवी धाम से पहुंचे सुमिरन माई की टोली आकर्षण का केंद्र बना रहा। रायपुर के संत राजीव लोचन महाराज ने राजिम की तुलना प्रयाग के तीर्थ मिलने वाले पुण्य से किया। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक रोहित साहू,इंद्र साहू, पालिका अध्यक्ष महेश यादव, ओमकुमारी साहू भी शाही स्नान में शामिल हुए।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज