रायपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने गले में तार बांधकर की खुदकुशी

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी। नीचे फंदे पर लटका उसका शव मिलने से आसपास के लोग सन्न रह गए। मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

पुलिस कर रही जांच 

घटना की सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज