छत्तीसगढ़ का बजट आज होगा पेश : सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा- हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को मजबूत आधार देगा

राज्य की जेलों में एक साल में 66 बंदियों की मौत : गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा - 48 मामलों में जांच की प्रक्रिया जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक अहम X पोस्ट सामने आया, जिसमें उन्होंने इस बजट को ‘मील का पत्थर’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 संकल्प का आभार व्यक्त किया। सीएम ने विश्वास जताया कि, यह तीसरा बजट राज्य को समावेशी, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ की ओर ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

सीएम साय का X पोस्ट
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि, उनका तीसरा बजट सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बनेगा। किसानों, युवाओं, गरीबों, मातृशक्ति और आदिवासी समाज को सशक्त करने के लिए प्राथमिकता-आधारित योजनाओं का संकेत भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि, ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्र में रखते हुए सरकार निरंतर काम कर रही है। आज का बजट हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को मजबूत आधार देगा।’ मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के नए दौर का मार्ग प्रशस्त करेगा।

नगरीय प्रशासन विभाग ने मसौदा तैयार कर इसे वित्त विभाग को भेज दिया
आज दोपहर 12:30 बजे नए विधानसभा भवन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे 2026-27 का बजट। राज्य सरकार के लिए यह बजट खास इसलिए है क्योंकि इसे नीति आधारित, व्यापक और भविष्य के विकास के लक्ष्य ‘विजन 2047’ के अनुरूप तैयार किया गया है। बजट से ठीक पहले एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु की तर्ज पर जल बोर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। नगरीय प्रशासन विभाग ने मसौदा तैयार कर इसे वित्त विभाग को भेज दिया है। उम्मीद है कि बजट में इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

जल बोर्ड की प्रमुख

  • शहरों में घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
  • सीवरेज प्रबंधन
  • 14 नगर निगम क्षेत्रों से शुरुआत
  • आगे बड़े नगर पालिकाओं को भी जोड़ा जाएगा
  • विजन 2047 के अनुरूप शहरी जल संरचना को नया स्वरूप

बजट के माध्यम से राज्य सरकार समग्र विकास को रफ्तार देने की दिशा में बड़े निर्णय लेने वाली है। सीएम साय द्वारा साझा किया गया पोस्ट इस बात का संकेत है कि बजट में ग्रामीण, शहरी, कृषि, जल प्रबंधन और सामाजिक उत्थान पर बड़े प्रावधान शामिल होने की संभावना है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”