अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक भर सकेंगे फार्म

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक भर सकेंगे फार्म

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के हजारों युवा इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार अनुमान है कि, राज्य को 1100 से 1300 पद मिल सकते हैं, जिससे युवाओं के चयन की संभावना और बढ़ जाएगी।

अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में किया जाएगा। CEE क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा। पिछले तीन वर्षों में राज्य के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साह में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।

पिछले वर्षों के पंजीयन और पद आवंटन-

  • 2023-24: 14,153 पंजीयन – 895 पद
  • 2024-25: 19,355 पंजीयन – 731 पद
  • 2025-26: कुल 28,547 पंजीयन
  • 2026-27: अनुमानित 1100-1300 पद मिलने की संभावना

इस बार पंजीकरण संख्या बढ़ने के अनुमान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में युवा तैयारी में भी अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। सेना की ओर से भी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज