बजट पेश करने के पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

बजट पेश करने के पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले मंदिर में पूजा- अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। यहां से वे विधानसभा के लिए रवाना होंगे। और 12.30 बजे बजट पेश करेंगे।

सीएम साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि, नवीन विधानसभा भवन में पेश होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विजन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

इस बार का बजट प्रशासनिक सुधार
इस बार का बजट प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहने की संभावना है। सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग, ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को नई रफ्तार देने के संकेत पहले ही दे चुकी है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज