कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में जलाकर ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।
मामला मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र के केंदई झरना की है।
बताया जा रहा है कि, कोयला लोड ट्रेलर कोरबा से आ रहा था। सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर का चालक वाहन से कूदकर बाहर निकल गया] लेकिन सीमेंट वाहन का चालक केबिन में फंस गया। आग तेजी से फैल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही जाँच
इसकी सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन कटघोरा से आता है, इसलिए घटनास्थल तक पहुंचने में कई घंटे लग गए।
Author: cg24x7




