छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र : राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा- 2047 तक विकसित राज्य का सपना करेंगे पूरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत पत्रों को पटल पर रखेंगे। नवंबर-दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर भी सदन पटल पर प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन रखा जाएगा। साथ ही राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी जाएगी।

आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे, जिनमें अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा विषय रखेंगे। मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे, वहीं विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं पेश करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”