दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक ड्राइव की जिंदा जलकर हुई मौत

दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक ड्राइव की जिंदा जलकर हुई मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले के कुरकुट नाला के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद भयंकर आग लग गई, जिसमें एक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुरकुट नाला के पास आमने-सामने आ रहे दो ट्रेलर तेज रफ्तार में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। एक ट्रेलर में कोयला और दूसरे में सरिया लोड था, जिससे आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

पुलिस कर रही जाँच
हादसे में एक ट्रेलर चालक आग की चपेट में आ गया और जिंदा जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि, स्थानीय लोग चाहकर भी चालक को बचा नहीं सके। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज