पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध रूप से बना रहे थे शराब, 10 ड्रम महुआ लहान को किया नष्ट

कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी पुलिस ने ढेलवाडिह नाला में अवैध महुआ शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

छापेमारी के दौरान नाले के आसपास जमीन में दबाकर रखे गए लगभग 10 बड़े ड्रम महुआ लहान (शराब बनाने का कच्चा माल) को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और चोरी का कोयला भी जब्त किया गया।

बताया जा रहा है कि, शराब तस्कर इस लहान से महुआ शराब बनाकर होली के दिन खपाने की फिराक में थे। वे इसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने की तैयारी कर रहे थे, क्योंकि होली पर शराब दुकानें बंद रहने के कारण ग्रामीण इलाकों में महुआ शराब की मांग बढ़ जाती है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में दादर निवासी आदित्य राज जांगड़े भी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज