UPSC में 623 वीं रैंक हासिल करने वाले डायमंड सिंह ध्रुव से की कलेक्टर ने की भेंट

धमतरी। धमतरी जिले के ग्राम परसवानी में रहने वाले डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC में 623 वीं रैंक हासिल का पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। गुरूवार को जिले के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने डायमंड सिंह ध्रुव से भेंट की। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि, डायमंड की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने डायमंड ध्रुव को उनकी सफलता पर मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी और कहा कि, उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी पढ़ाई, आगे की योजनाओं और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपने प्रशासनिक सेवा में आने से पहले के अनुभव भी साझा किए। ताया जा रहा है कि, उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 623वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनके पिता स्वर्गीय बलराम सिंह ध्रुव मगरलोड जनपद पंचायत में करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जिनका निधन हो चुका है, जबकि उनकी माता एक शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।

कलेक्टर ने डायमंड सिंह ध्रुव को दी बधाई
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि, डायमंड की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे चलकर अपनी सेवाओं से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। स अवसर पर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम कुरूद नभ सिंह कोसले, जनपद पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष दिव्या ठाकुर, अन्य अधिकारी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”