नवरात्रि से पहले घटारानी में लगी भीषण आग: 16 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल घटारानी में शनिवार की दरम्यानी रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। रात करीब 2 बजे लगी इस आग ने नियमित बाजार की 16 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानदारों का लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का पता तब चला जब मंदिर के पुजारी धनसिंग ध्रुव को रात करीब 2 बजे कुछ फटने जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं।

उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और दुकानदारों को सूचित किया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुँचे, आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व या महुआ बीनने वालों द्वारा फैलाई गई आग के कारण यह हादसा हुआ होगा। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है। पानी की किल्लत ने फेरा उम्मीदों पर पानी-आग बुझाने के लिए ग्रामीण और दुकानदार बर्तनों में पानी लेकर दौड़े, लेकिन घटारानी परिसर में पानी की भारी किल्लत होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि, यदि परिसर में पानी की उचित व्यवस्था होती, तो दुकानों को जलने से बचाया जा सकता था। सूचना पाकर रात 3 बजे तक अन्य दुकानदार भी पहुँचे, लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। आग में प्रभावित दुकानदारों में भीखम साहू (जमाही) को 5 लाख, राजेंद्र ध्रुव (जमाही) को 2 लाख, सुनिता देवांगन (चरौदा) को 5 लाख, मनोज यादव (फुलझर) को 12 हजार, लीला राम गंधर्व (फुलझर) को 12 हजार, खेमन ध्रुव (फुलझर) को 15 हजार, रामकुमार यादव (जमाही) को 15 हजार, मदन ध्रुव (फुलझर) को 15 हजार, महेंद्र साहू (फुलझर) को 20 हजार, नोहर (धनसिंग) को 15 हजार, पूनम साहू (मुरमुरा) को 25 हजार, खेलावन ध्रुव (टेमन चरौद) शामिल है।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”