नवा रायपुर बनेगा नया तहसील क्षेत्र, देखिए अधिसूचना

रायपुर। रायपुर जिले में एक और तहसील अस्तित्व में आने वाली है। नवा रायपुर के आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर नई तहसील प्रस्तावित की है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर 60 दिनों में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इस अवधि के बाद दावा-आपत्ति का निराकरण कर तहसील क्षेत्र को अधिसूचित किया जाएगा। अटलनगर तहसील में उत्तर के क्षेत्र की सीमा मंदिर हसौद, दक्षिण में अभनपुर, पूर्व में गोबरा नवापारा और पश्चिम में रायपुर तहसील तक शामिल होगा।

नवा रायपुर तहसील में. कुल 06 राजस्व निरीक्षक मण्डल पलौद, मंदिरहसौद, केन्द्री, तोरला, सेरीखेडी, रायपुर 18 कांदुल तथा राजस्व निरीक्षक मण्डल 06 के कुल 20. पटवारी हल्के पलौद 20, 21, 23, 24, 25, 26 मंदिर हसौद – 15, 22, केन्द्री 13, 14, 15, 16, 18, 19, तोरला-01, 02, सेरीखेडी- 16, 39, 40, रायपुर-18 कांदुल – 51,06
राजस्व निरीक्षक मण्डल के 20 पटवारी हल्के के कुल 39 ग्राम-पनौव परसदा -20 पलौद -21 रीको 21 सेंद-21 चीचा- 23 बरौदा-23 रमचंडी -23 कयाबांधा -24 झांझ-24 नवागांव -24 खपरी -24 कुहेरा-25 राखी -25 कोटनी- 26 कोटराभाठा- 26 तांदुल-26, मंदिर हसौद छतौना 22 नवागांव-15 केन्द्री-बेन्द्री-13 परसट्ठी-13 निमोरा- 14 उपरवारा-15 तुता-15 केन्द्री-16 झांकी-16 खण्डवा-18 भेलवाडीह -18 पचेड़ा-19 तोरला-चेरिया-1 पौंता- 1 वंजारी-1 तेन्दुआ -1 कुरू-2, सेरीखेड़ी-सेरीखेड़ी -16 नकटी-16 टेमरी-39 धरमपुरा-39 बनरसी-40, रायपुर-18, कांदुल- माना -51, को मिलाकर 20 पटवारी हल्के के 39 ग्राम नवीन तहसील, अटल नगर में शामिल होंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज