कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, परिवार कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर का पद संभालेंगे

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ कैडर 2011 बैच के IAS अधिकारी और वर्तमान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर पद पर पदस्थ दीपक सोनी को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री सोनी अब पांच वर्षों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे। उनके कार्यकाल के दौरान बलौदाबाजार जिले में प्रशासनिक सख्ती, विकास कार्यों की गति और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उनकी केंद्रीय नियुक्ति को राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज