रायपुर। मनरेगा को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस जहां रविवार 11 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान की शुरुआत कर सरकार के फैसलों के खिलाफ सड़क पर उतर रही है। वहीं बीजेपी ने सोशल मिडिया के जरिए पलटवार करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। एक तरफ उपवास और प्रदर्शन का एलान है, तो दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मुद्दा राजनितिक जंग का रूप ले चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार, ‘मनरेगा बचाओं संग्राम’ अभियान की औपचारिक हो गई है। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस ने प्रतीकात्मक विरोध और एक दिन का उपवास करेंगे। राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का सामूहिक उपवास जारी रहेगा। इस आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।दरअसल, कांग्रेस मनरेगा के नाम बदलने के फैसले का विरोध कर रही है और इसे जनहित के खिलाफ बता रही है। पार्टी ने घोषणा की है कि, 25 फरवरी तक अलग-अलग चरणों में यह आंदोलन जारी रहेगा।
https://www.facebook.com/reel/1949909222546040
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस के इस अभियान पर सोशल मिडिया के माध्यम से पलटवार किया है। बीजेपी द्वारा जारी एक वीडियो पोस्ट में लिखा गया है कि, कांग्रेस को नाम से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार पर हुए वार से परेशानी है। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि, पहले मनरेगा में रजिस्टर भरे जाते थे, जेबें भरी जाती थीं और मजदूरों का हक रास्ते में ही गायब हो जाता था। बीजेपी का दावा है कि, अब VB-G RAM G प्रणाली से मजदूरों को पूरा हक मिलेगा और काम के अवसर भी बढ़ेंगे
Author: cg24x7



