‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान शुरू, कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घड़ी चौक पर सामूहिक उपवास में बैठे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान की शुरुआत आज से हो गई है। राजधानी रायपुर में प्रतीकात्मक विरोध के तहत एक दिन का उपवास रखा गया है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता घड़ी चौक में सामूहिक उपवास में बैठे हैं। 25 फरवरी तक विभिन्न चरणों में प्रदर्शन किया जाएगा।

मनरेगा का नाम और योजना का स्वरूप बदलने को लेकर कांग्रेस हमलावर है। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की। इसके तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकारवार्ता लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। राजधानी में गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पत्रकारवार्ता लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने इस बदलाव को गरीब-मजदूरों के अधिकारों पर हमला करना बताया है।

पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि, केंद्र की भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने का काम कर रही है। उनका आरोप है कि मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम को हटाने की साजिश न केवल राष्ट्रपिता का अपमान है, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर सीधा हमला है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज