गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग,धू-धू कर जली

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। छुईपाली के पास गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण वाहन में आग भड़क उठी। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज