बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की शाम भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास बाजार से लौट रहे ग्रामीणों की नाव अचानक नदी में पलट गई, जिससे 6 में से 4 लोग बह गए और अब 500 मीटर दूर मां संग टावेल से कमर में बंधी बेटी की लाश मिली, पिता और बच्चे की तलाश जारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर के ग्रामीण बाजार आने-जाने के लिए आज भी नाव पर निर्भर हैं। बुधवार शाम सभी ग्रामीण खरीदारी के बाद घर लौट रहे थे। नदी के बीच में पहुंचते ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
तलाश जारी
नाव पलटते ही ग्रामीणों ने नदी में तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। लेकिन अब नगर सेना का बचाव दल और गोताखोर ने 500 मीटर दूर नदी से मां संग टावेल से कमर में बंधी मिली दुधमुंही बच्ची का शव निकाला। शाम के समय घटना होने से बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आईं। फिलहाल प्रशासन पिता और बच्चे की तलाश अभियान में जुटे हैं।
Author: cg24x7



