रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने संजीव शुक्ला

रायपुर। राजधानी में आज से पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हो रही है। मुख्यमंत्री निवास में काफी विचार विमर्श के बाद रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर का ऐलान किया गया। बिलासुपर आईजी वरिष्ठ आईपीएस संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। उनके साथ कई अन्य अफसरों की पदस्थापना की गई है।

2009 बैच के आईपीएस अमित तुकाराम कांबले को रायपुर का अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। रायपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह का तबादला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहक्षेत्र जशपुर किया गया है। जशपुर के एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ भेजा गया है।

रायपुर कमिश्नरी में डीसीपी की पदस्थापना
आदेश के अनुसार, दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज भेजा गया है। अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव से दुर्ग रेंज, बालाजी राव सोमावार को पुलिस मुख्यालय से राजनांदगांव रेंज और रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल को रेल एसपी बनाया गया है। उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य), संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), मयंक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल) और स्मृतिक बघेरा राजनांदगांव को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) रायपुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 अधिकारियों की कमिश्नरी में पदस्थापना की गई है। संजीव शुक्ला पूर्व में रायपुर के एसपी रह चुके हैं और स्थानीय अनुभव व मजबूत प्रशासनिक नेटवर्क के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वे जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होंगे, जिससे उन्हें करीब 11 माह का कार्यकाल मिलेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज