रायपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा फहराया और परेड की सलाम ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस परेड ग्राउंड में देश की सुरक्षा, अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। परेड में कुल 17 टुकड़ियां शामिल हो रही हैं। इनमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और उत्तरप्रदेश पुलिस की विशेष टीम भी आमंत्रित है।
Author: cg24x7



