मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के बाद सचिव पी. दयानंद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नन्हें बच्चों को टॉफियां बांटी और बच्चों ने भी उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकारआर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज