रायपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह: बोले- मनरेगा कमियों को करेगा दूर

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कृषि क्षेत्र की प्रगति, नए कानूनों, मनरेगा में सुधार और भारत–EU समझौते पर कई अहम बातें कहीं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और कृषि सहयोग में वृद्धि होगी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का संकेत बताया और कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साथ भारत विश्व विकास में योगदान दे रहा है।

भारत की कृषि विकास दर इस समय अभूतपूर्व है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, भारत की कृषि विकास दर इस समय अभूतपूर्व है और यह गति हरित क्रांति के दौर से भी अधिक तेज है। उन्होंने बताया कि भारत चावल उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच चुका है, जो किसानों की मेहनत और केंद्र की कृषि नीतियों का परिणाम है।

नया पेस्टीसाइड और सीड एक्ट जल्द
शिवराज सिंह चौहान ने मिलावटी एवं घटिया पेस्टीसाइड पर चिंता व्यक्त की और कहा कि, इनसे संबंधित शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि, सरकार नया पेस्टीसाइड एक्ट और नया सीड एक्ट लाने पर काम कर रही है। दोनों कानूनों को और मजबूत बनाने के लिए सरकार जनता एवं विशेषज्ञों से सुझाव ले रही है। उन्होंने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विभाग तेज गति से सुधार कर रहा है।

लक्ष्य है गरीबी मुक्त और स्वावलंबी गांव बनाना
मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, मनरेगा में जो कमियां थीं, उन्हें दूर किया जा रहा है और यह योजना अब ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार 125 दिन की रोजगार गारंटी प्रदान कर रही है। जिसका लक्ष्य है- गरीबी मुक्त और स्वावलंबी गांव बनाना, और इसी दिशा में वीबी जीरामजी अधिनियम देशभर में लागू हो रहा है।

ये लोग रहे मौजूद
रायपुर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, नवीन अग्रवाल सहित कई नेता उपस्थित रहे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”