रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में DRI की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट में कोकीन के साथ नाइजीरियन पैसेंजर पकड़ा गया है। आरोपी फिदेल मोडू नाइजीरियन मूल का छात्र है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह नाइजीरियन दिल्ली इंडिगो फ्लाइट से रायपुर आया था। जिसकी चेकिंग के दौरान 270 ग्राम कोकीन बरामद किया गया है। डीआरआई की हिरासत में नाइजीरियन आरोपी है। फिलहाल, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े पहलुओं पर जांच जारी है।
Author: cg24x7




