एसीबी की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते सहायक अभियंता को गिरफ्तार

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग के सहायक अभियंता द्वारा खेत में ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। किसान ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी जहां एसीबी की टीम ने दीपका स्थित विद्युत वितरण विभाग के सहायक अभियंता को रंगे हाथों 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी बिलासपुर डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि, ग्राम हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया निवासी श्यामता टंडन ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम दर्री में उसके मित्र के पिता ने उसे सीएसपीडीसीएल में अधिकारियों से मिलकर बात करने को कहा था। जिस पर ट्रांसफार्मर लगाने का आवेदन देने के बाद सीएसपीडीसीएल दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।

ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर चालान पटाने के अलावा नाश्ता पानी के नाम पर 80 हजार रुपए की मांग की गई तथा 30 हजार रुपए ले लिया गया है। वह रिश्वत के रूप में दिए जाने वाली शेष राशि 50 हजार रुपए को नहीं देना चाहता था बल्कि सहायक अभियंता दिवाकर को पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराने पर मामला सही पाया गया जिसके बाद एसीबी की टीम ने सहायक अभियंता को ट्रैप करने की योजना बनाई। प्रार्थी श्यामता टंडन द्वारा व्यवस्था की गई राशि 50 हजार रुपए को आरोपी को देने के लिए आरोपी के दीपका स्थित कार्यालय में भेजा गया। रिश्वत की राशि 50 हजार रुपए को इंजीनियर भारद्वाज द्वारा लेते ही एसीबी टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए जब्त कर एसीबी के द्वारा आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”