भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की घोषणा, देखिए सूची

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक व राजनीतिक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से ये नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषणा सूची में बस्तर, नारायणपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर शहर, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन पदाधिकारियों को संगठनात्मक विस्तार, युवा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
प्रदेश संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों में युवा मोर्चा की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”