पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया आईटीएमएस का निरीक्षण

रायपुर। पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने जयस्तंभ चौक में स्थापित आईटीएमएस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। ई-चालान बनने की प्रक्रिया एवं आईटीएमएस के अंतर्गत स्थापित सिस्टम को समझा। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आईटीएमएस सिस्टम को समझकर यातायात के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का कैमरों के माध्यम से ही शत प्रतिशत ई-चालान तैयार करवायें। ई-चालान तैयार कर मोबाईल में टेक्स्ट संदेश एवं व्हाट्सअप संदेश के माध्यम से यातायात नियम तोड़ने वालों को सूचना भेजें। जो लोग ई-चालान की जुर्माना राशि का निर्धारित समयावधि 90 दिन में भुगतान नही करते है उनको नोटिस भेजकर उनका प्रकरण न्यायालय भेजे।

परिवहन विभाग से समन्वय बनाकर ई-चालान बने वाहन एवं वाहन स्वामी का लायसेंस नवीनीकरण, परमिट, फिटनेस, नामांतरण एवं अन्य सेवाओं के साथ साथ बीमा व प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के अद्यतन सिस्टम को भी रोका जाए। ई-चालान की राशि का भुगतान उपरांत ही सेवाएं प्रारंभ की जाए। पुलिस कमिश्नर से कहा कि इससे ई-चालान की जुर्माना राशि के भुगतान प्रतिशत में वृद्धि होगी साथ ही वाहन स्वामी ई-चालान के अहमियत को समझेगा। शहर में यातायात का अनुशासन स्थापित होगा। यातायात के अधिकारी जो मौके पर चालान काटते है उसे चालान करना एकदम आवश्यक न हो तो बंद करवाये। ई-चालान डिवाइस सभी को प्रदाय किया गया है उसका उपयोग कर ई-चालान बनायें। उल्लंघन करने वाले वाहनों का फोटों खींचकर ई-चालान बनाने आईटीएमएस सिस्टम में भेजें। ई-चालान बनाने से कार्यवाही में पारदर्शिता रहेगी व लोगों के आरोप-प्रत्यारोप तथा विवादों से मुक्त रहेंगे। गंभीर प्रवृत्ति के उल्लंघन नशा कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध मौके पर एल्कोमीटर से जांच कर तथा नो एंट्री का चालान तैयार कर न्यायालय भेजें।

ये लोग रहे मौजूद
एल एंड टी कंपनी के मैनेजर दीपक मालवीय को कहा कि, बंद सिगनल एवं कैमरों को तत्काल दुरूस्त करायें। यह सिस्टम जनता की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है। यातायात पुलिस से सूचना प्राप्त होने पर खराब सिगनल या कैमरों का तत्काल सुधार कार्यवाही होनी चाहिए। आईटीएमएस सिस्टम के निरीक्षण के दौरान आईटीएमएस के कमांड एंड कंट्रोल रूप में गुरजीत सिंह, सतीश ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं दीपक मालवीय मैनेजर, एल एंड टी. कंपनी, यातायात थाना मुख्यालय प्रभारी सउनि. टीकेलाल भोई सहित आईटीएमएस में काम करने वाले यातायात स्टाफ मौजूद थे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”