कबीर धर्मनगर में संत समागम , सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पंथ उदित मुनि नाम साहेब, पंथ प्रकाश मुनि नाम साहब को चादर श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने संत समागम समारोह की की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा की।

समारोह में पंथ प्रकाश मुनि नाम साहब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष माघ मेला के प्रथम दिन बसंत पंचमी के अवसर पर कबीर पंथ के नये संवाहक 16 वें वंशाचार्य पंथीश्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया की इस वर्ष देश के विभिन्न प्रांतो के साथ ही विदेशो से भी कबीरपंथी संत समागम मेला में आये हैं। समारोह को शासन -प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है।

कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माघ पूर्णिमा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि, कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा का संत समागम समारोह हर साल भव्य होते जा रहा है जो लोगों में बढ़ते आस्था का प्रतीक है। कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव है।इसलिए यहां के लोग शांतिप्रिय है और छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही कबीर पंथ से परिचित है और उनके गांव बगिया में भी 8-10 कबीर पंथी परिवार है। उन्होंने दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर करने के सम्बन्ध में बताया कि राजपत्र में प्रकाशन हेतु अंतिम प्रक्रिया जारी है।

हमने जनता से किया वायदा को तेजी से पूरा किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि, छतीसगढ़ के विकास की बाधा नक्सलवाद जल्द ही जड से समाप्त होने वाला है। 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से समूल नष्ट होग़ा। हमने जनता से किया वायदा को तेजी से पूरा किया है। डबल इंजन की सरकार का फायदा लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बहुत आगे ले जाना है और विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा करना है।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पंथश्री उदित मुनि नाम साहब,गुरूगोसांई भानुप्रताप साहब,विधायक भावना बोहरा, ईश्वर साहु, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता सहित सदगुरू कबीर धर्मदास साहेब वंशावली प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधिगण, अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित थे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”