कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र के शांतिपारा स्थित अमित क्लॉथ में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि, कुछ ही देर में दुकान जलाकर खाक हो गया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार , देर रात अचानक दुकान से धुआं उठने लगा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। अमित क्लॉथ दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े के बंडल और तैयार वस्त्र रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की अधिकांश सामग्री पूरी तरह जल गई। नुकसान का अनुमान लाखों में लगाया जा रहा है, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है पुलिस
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग काफी फैल चुकी थी, फिर भी अधिकारियों ने लगातार प्रयास कर आग को नियंत्रित किया और आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोका। देर रात तक राहत एवं नियंत्रण कार्य चलता रहा। बतौली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कराई जाएगी। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”