सिरपुर महोत्सव : ग्रामीणों ने कहा- डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

महासमुंद। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित डिजिटल छायाचित्र एवं विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। निःशुल्क प्रदर्शनी, महोत्सव स्थल पर स्थापित की गई है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक एवं दर्शक पहुँचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं महतारी वंदन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, नियद नेल्लार जन जीवन गुलजार एवं शासन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों, पारदर्शी शासन व्यवस्था एवं जनहितकारी निर्णयों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन, शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाएँ, पॉम्प्लेट एवं प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले सैलानी, विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा तथा अधिकारी-कर्मचारी विशेष रुचि लेकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।

एक स्थान पर सरकार की सभी योजनाओं की मिल रही है जानकारी
सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्राम सिरपुर निवासी रमेश साहू ने कहा कि, यह प्रदर्शनी बहुत ही उपयोगी है। यहाँ एक ही स्थान पर सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। हमें प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से पता चला, जिससे आम लोगों को काफी लाभ होगा। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र राहुल वर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं पर आधारित यह प्रदर्शनी हमारे जैसे युवाओं के लिए बहुत ज्ञानवर्धक है। इससे हमें शासन की नीतियों और विकास कार्यों की सही जानकारी मिलती है, जो परीक्षाओं में सहायक होती है।

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”