जशपुर पहुंचे शुभांशु शुक्ला, अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम में हजारों बच्चों के साथ साझा किए अनुभव

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘अंतरिक्ष संगवारी’ में भारत वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने शिरकत की। 10 हजार से अधिक स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में बिताए अपने 18 दिनों के रोमांचक अनुभव साझा किए। बच्चों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम आगे बढ़ा।

कार्यक्रम के दौरान शुभांशु शुक्ला ने बड़े स्क्रीन पर अपनी अंतरिक्ष यात्रा का डॉक्यूमेंट्री वीडियो दिखाया। साथ ही उन्होंने बताया कि, स्पेस में रहते हुए उन्होंने पृथ्वी के अनेक चक्कर लगाए और अंतरिक्ष में बिताए हर पल के वैज्ञानिक महत्व को महसूस किया। बच्चों के पूछे सवालों के जवाब देकर उन्होंने उनका उत्साह बढ़ाया। स्टेडियम में लगे विभिन्न ब्लॉकों के बच्चों के विज्ञान प्रोजेक्ट और मॉडल का निरीक्षण करते हुए शुक्ला ने उनमें अपना ऑटोग्राफ दिया। उन्होंने छात्रों की जिज्ञासा, प्रतिभा और मेहनत की प्रशंसा की। कार्यक्रम में बच्चों ने लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। स्टेडियम ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल बेहद रोमांचक हो गया।

शुभांशु शुक्ला को गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से किया गया सम्मानित
शुभांशु शुक्ला ने बताया कि, अंतरिक्ष यात्री बनने का सफर कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से होकर गुजरता है। प्रशिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों, मानसिक मजबूती और तकनीकी कौशल ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिनों तक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देने और AX-4 मिशन में उत्कृष्ट साहस दिखाने के लिए शुभांशु शुक्ला को 77वें गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। जशपुर में उन्हें सम्मानित करने के साथ बच्चों ने अंतरिक्ष विज्ञान की नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लिया।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”